New Update
मुख्य सामग्री | भें / नादरू, ओयस्टर मशरूम |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हुनान वेजिटेबल्स
- १ भें / नादरू
- ३-४ ओयस्टर मशरूम
- १ छोटा खीरा
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/४(एक चौथ लाल शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/४(एक चौथ स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ छोटा प्याज़ चार हिस्सों में काट के लेयर अलग की हुई
- पालक हाथों से तोड़कर
- चाइनीज़ बंदगोभी हाथों से तोड़कर
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच सोय सॉस
- १ बड़ा चमचा लाल मिर्च की पेस्ट
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच एम.एस.जी
- स्वादानुसार नमक
- १ कप वेजिटेबल स्टॉक
- बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ बड़ा चमचा ऑइल
- १ इंच टुकड़ा अदरक बारीक कटा हुआ
- ३-४ कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- १ डंठल सेलेरी /अजमुद बारीक कटा हुआ
- १/४(एक चौथ कप अंकुरित मूंग
- १ बड़ा चमचा विनेगर
- ८-१० काजू सेका हुआ
विधि
- भें को रगड़ कर अच्छी तरह धो लें। फिर पतले टुकड़ों में काट कर नमक वाले गरम पानी में पाँच मिनिट तक पारबौइल करें। फिर छान कर अलग रख दें। औयस्टर मशरूम को गरम पानी में पन्द्रह मिनिट तक भिगो कर छान कर काट लें। अब सोया सौस, लाल मिर्च पेस्ट, एम.एस.जी और नमक को आधे कप वेजिटेबल स्टौक में मिलाएँ। कोर्नफ्लावर को बाकी के वेजिटेबल स्टौक में मिलाएँ।
- एक वौक में तेल गरम करके पारबौइल किए गए भें को एक मिनिट तक तलें। फिर अबज़ौरबेंट पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल सोख लें। अब आँच तेज़ करके खीरे, सारी शिमला मिर्चे और प्याज़ डाल कर आधे मिनिट तक भूनें। फिर अबज़ौरबेंट पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल सोख लें। एक वौक में दो बड़े चम्मच तेल गरम करके अदरक, लहसुन, और सेलेरी डाल कर आधे मिनिट तक भूनें।
- फिर सोया सौस और मसाले का मिश्रण डाल कर उबालें। अब तली हुई सब्ज़ियाँ, पालक और बन्द गोभी के पत्ते, अंकुरित मूँग और सिरका डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर कोर्नफ्लावर का मिश्रण डाल कर एक मिनिट तक या तब तक पकाएँ जब तक सौस सब्ज़ियों से चिपकने लगे। फिर भूने हुए काजू से सजा कर गरमागरम परोसें।