New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/368bb7cc48d052034fa0708e9139db2b3560ba11ca88df67ccd2daacb246e1d7.jpg)
मुख्य सामग्री | लहसुन, पनीर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हॉट गार्लिक पनीर
- ८-१० कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- पनीर 1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २-३ सूखी लाल मिर्च
- १ बड़ा चमचा लाल मिर्च की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली सॉस
- १/२(आधा) कप वेजिटेबल स्टॉक
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा सोय सॉस
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- ३ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १ बड़ा चमचा विनेगर
विधि
- एक नॉन-स्टिक वॉक मे तेल गरम करें। प्याज़ को आधे में काटकर फिर मोटे मोटे स्लाइस में काट लें और उनकी परतें अलग करें।
- लाल मिर्चों को 4 भागों मे तोड़कर उनके बीज निकालें और वॉक मे डालें। लहसुन का आधा भाग डालें और महक आने तक भूनें। प्याज़ और पनीर डालकर तेज़ आँच पर टॉस करें।
- एक चौथाई कप पानी, लाल मिर्च का पेस्ट और रेड चिल्ली सॉस डालकर टॉस करें। आधा कप स्टॉक डालें और मिलाएँ। हरी शिमला मिर्च को 1 इन्च के टुकडों मे काटकर डालें। अब डालें सॉय सॉस, नमक, काली मिर्च पावडर और मिला लें।
- कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालकर गाढ़ा होने तक पकाएँ। अब डालें शिमला मिर्च, बचा हुआ लहसुन और फिर एक बार टॉस करें। विनेगर डालकर मिला लें। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1193 |
कार्बोहाइड्रेट | 59.3 |
प्रोटीन | 37.1 |
फैट | 92.9 |
फाइबर | Calcium- 719.8 |