New Update
मुख्य सामग्री | लहसुन, बेबी कॉर्न |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | Preparation Time |
खाना पकाने के समय | Cooking Time |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हौट गार्लिक बेबीकौर्न
- १०-१२ कलियाँ लहसुन बारीक कटा हुआ
- २०-२५ बेबी कॉर्न तिरछा कटा हुआ
- ४ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- ३ तल ने के लिए ऑइल
- २-३ सूखी लाल मिर्च दो टुकड़े में तोड़ा हुआ
- ४ बड़े चम्मच टोमाटो सॉस
- १ छोटा चम्मच विनेगर
- २ बड़े चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा हौट ब्लैक बीन पेस्ट
- १ छोटा चम्मच चीनी
- स्वादानुसार नमक
- १ कप वेजिटेबल स्टॉक
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च ½ इन्च डायमंड में कटे हुए
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक पीली शिमला मिर्च ½ इन्च डायमंड में कटे हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ चार हिस्सों में काट के लेयर अलग की हुई
- १ हरे प्याज़ का सफेद भाग पतले स्लाइस में कटा हुआ/ कटी हुई
- १ छोटा चम्मच तिल का तेल
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली फ्लेक्स
विधि
- बेबी मकई पर दो बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर छिड़क कर अच्छी तरह मिलाएँ। अगर बहुत सूखे हों तो दो बड़े चम्मच पानी छिड़क दें। एक वौक में तेल गरम करके बेबी मकई को तीन से चार मिनिट तक या तब तक तलें जब तक वह कुरकुरे हो जाएँ।
- पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल सोख लें। बाकी के दो बड़े चम्मच कोर्नफ्लावर को एक कप पानी में मिलाएँ। एक वौक में तेल गरम करके लाल मिर्च और लहसुन डाल कर थोड़ा भूनें। फिर टमाटर की सौस, सिरका, लाल मिर्च का पेस्ट, ब्लैक बीन पेस्ट और नमक डालें।
- वेजिटेबल स्टौक डाल कर तेज़ आँच पर एक मिनिट तक पकाएँ। अब दोनों शिमला मिर्च, प्याज़ और हरा प्याज़ डाल कर कुछ समय तक पकाएँ। फिर कोर्नफ्लावर का मिश्रण डाल कर तब तक पकाएँ जब तक वह गाढ़ी होने लगे।
- अब बेबी मकई डाल कर अच्छी तरह कोट करें। तिल का तेल और रैड चिल्ली फ्लेक्स छिड़क कर गरमागरम परोसें।