New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/dbc257aed537ddb8eeb6f0347520aa8bc03793f6d774a18f0429778a1c3d27d1.jpg)
मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, दूध |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हॉट चॉकलेट
- ३/४ कप डार्क चॉकलेट
- ३ कप दूध क्रीम वाला
- १ इन्च दालचीनी
- चॉकलेट स्टिक परोसने के लिये
विधि
- एक डबल बॉयलर पर चॉकलेट को पिघला लें। एक नॉन स्टिक पैन में दूध गरम करें।
- उसमें डालें दालचीनी और एक उबाल आने तक पकायें।
- पिघले हुये चॉकलेट को आंच से हटायें और उसमेंउबला हुआ दूध चान कर डाल दें और अच्छे से मिलायें। चॉकलेट स्टिक के साथ गरम-गरम परोसें।