हनी मस्टर्ड चिकन ड्रमस्टिक्स्

शहद और सर्सों के स्वाद में पके हुए चिकन ड्रमस्टिक्स्

New Update
हनी मस्टर्ड चिकन ड्रमस्टिक्स्
मुख्य सामग्री शहद, मस्टर्ड पावडर
क्यूज़ीन फ्यूज़न
कोर्स स्नैक्स एंड स्टार्टर्स
तैयारी का समय १.३०-२ घंटा
खाना पकाने के समय ११-१५ मिनट
सर्विंग्स
स्वाद Select Taste
खाना पकाने का स्तर मध्यम
अन्य मांसाहारी

सामग्री हनी मस्टर्ड चिकन ड्रमस्टिक्स्

  • ४ बड़े चम्मच शहद
  • २ बड़े चम्मच मस्टर्ड पावडर
  • १६ चिकन टंगड़ी (ड्रमस्टिक्स)
  • ४ कलियाँ लहसुन कुटा हुआ
  • स्वादानुसार नमक
  • १ बड़ा चमचा डार्क सोय सॉस
  • १ छोटा चम्मच नींबु का रस
  • २ बड़े चम्मच लाल मिर्च कुटी हुई
  • २ बड़े चम्मच मक्खन
  • १ बड़ा चमचा ऑइल

विधि

  1. एक बाउल में चिकन ड्रमस्टिक को डालें। फिर उसमें लहसुन, नमक, सर्सों का पावडर, र्डाक सॉय सॉस, नींबु का रस और पिसी हुई लाल मिर्च डालकर हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
  2. बाउल को ढक कर फ्रिज में १ घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए रख दें। फिर एक नॉन स्टिक पैन में तेल और मक्खन को कम आँच पर गरम करें। चिकन ड्रमस्टिक को एक परत में रखें।
  3. फिर १/२ कप पानी डालकर, ढक कर चिकन के पकने तक पकाएँ। फिर शहद डालें और मिलाएँ। तेज आँच पर पकाएँ ताकि नमी सोख ले और सॉस ड्रमस्टिक को ढक दें। गरमागरम परोसें।