New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/077537b41a296993cc7036ff3f3edff72d480ceafc568143fad3263ddb0bf971.jpg)
मुख्य सामग्री | शहद, समोसा पट्टियाँ |
क्यूज़ीन | चाईनीज़ |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हनी फ्राइड नूडल्स्
- शहद ड्रिज़ल करने के लिये
- ८-१० समोसा पट्टियाँ
- तलने के लिए ऑइल
- कॉर्नस्टार्च डस्ट करने के लिये
- १/२(आधा) हरी नाश्पाती
- ३ वेनीला आईस क्रीम
- काले तिल छिड़कने के लिये
विधि
- एक पैन में काफी सारा तेल गरम करें। पट्टियों को रोल करें और स्लाइस करके फ्लैट नूडल्स् बना लें, ऊपर से थोड़ा कॉर्नस्टार्च डस्ट करें और मिलायें।
- स्लाइस किये हुये पट्टियों को गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें और एक अबज़ॉरबेन्ट पेपर पर सोख लें।
- अब पेयर का उपरी और निचला हिस्सा निकाल दें और बचे हुये हिस्से को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- फिर तले हुये नूडल्स् को एक परोसने वाले डेज़र्ट प्लैटर के किनारों रख दें, बीच में रखें वेनीला आईसक्रीम के स्कूप और ऊपर रखें पेयर के टुकड़े।
- फिर ऊपर से ड्रिज़ल करें थोड़ा शहद और छिड़कें काले तिल। एक छोटे से चॉकलेट बर्ड से सजाकर तुरंत परोसें।