New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/61058c0c22393cf6b934f34b6a06f352043029ff933965dd4412447062baf346.jpg)
मुख्य सामग्री | शहद, लाल मिर्च की पेस्ट |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हनी चिल्ली पनीर
- २ बड़े चम्मच शहद
- २ छोटे चम्मच लाल मिर्च की पेस्ट
- १ बड़ा चमचा रेड चिल्ली फ्लेक्स
- ग्राम पनीर
- ४ बड़े चम्मच ऑइल
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी शिमला मिर्च
- स्वादानुसार नमक
- ५-६ कलियाँ लहसुन
- १ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
- २ बड़े चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस
- ३ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच विनेगर
विधि
- सिज़लर प्लेट को गरम करने रखें। शिमला मिर्च को मोटे स्ट्रिप्स में काट लें और प्याज़ के मोटे स्लाइस काट लें।
- एक नॉन-स्टिक वॉक में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम कर लें। पनीर के मोटे मोटे टुकडे़ काट लें। वॉक में डालें प्याज़, शिमला मिर्च और नमक और टॉस करते हुए 2-3 मिनिट तक भूनें फिर एक बाउल में निकालकर रखें।
- उसी वॉक में 2 बडे़ चम्मच तेल गरम करके डालें लहसुन और अदरक का पेस्ट और भूनें। फिर डालें स्वीट चिल्ली सॉस, लाल मिर्च का पेस्ट और नमक और भूनें। आधा कप पानी डालकर मिला लें।
- कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डाल कर सॉस गाढा़ होने तक पकाएँ। अब पनीर डालकर मिला लें। फिर डालें रेड चिल्ली फ्लेक्स और 1 बडा़ चम्मच शहद डालकर मिला लें।
- अब डालें विनेगर और मिला लें। नमक डालकर मिला लें। सिज़लर प्लेट को उसके लकडे़ के बेस पर रखें।
- प्याज़-शिमला मिर्च का मिश्रण उस पर फैलाएँ, उस पर हनी चिल्ली पनीर डालें, बचा हुआ शहद डालें और तुरन्त परोसें।