New Update
मुख्य सामग्री | शहद, चेरी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हनी चेरी एनर्जी बार्ज़
- १/२(आधा) कप शहद
- १/२(आधा) कप चेरी
- ३ बड़े चम्मच डेसिकेटेट कोकोनट/ सूखे नारियल का बूरा
- १ कप आलमंड/बादाम
- ६ खजूर बीज रहित
- १/४(एक चौथ कप ओट्स सेके हुए / सेका हुआ
- २ बड़े चम्मच नींबु का रस
विधि
- एक ब्ले्न्डर में शहद, चेरीज़, कोकोनट, बादाम और खजूर को साथ में तेज़ स्पीड पर ब्लेन्ड करें, बीच-बीच में मिलाते रहें।
- फिर इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें। उसमें डालें ओट्स् और निंबु का रस और अच्छी तरह मिला लें। एक 8 इन्च के चौकोर बेकिंग डिश को ग्रीज़ करें और उसमें मिश्रण डालें।
- एक प्लास्टिक का टुकड़ा ऊपर ढकें ताकि वह चिपके न और सामान फैला लें। फिर फ्रिज में 2 घंटों के लिये रखें और बार्स में काटकर परोसें।