New Update
मुख्य सामग्री | तुरई, बेसन |
क्यूज़ीन | कर्नाटक |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हीरेकाई बज्जी
- तुरई छीलकर पतले स्लाइस किये हुए
- १ कप बेसन
- तल ने के लिए ऑइल
- २ बड़े चम्मच चावल का आटा
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच मस्टर्ड पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १ छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- चुटकी हींग
- २ बड़े चम्मच इमली का पल्प
विधि
- एक गहरे बाउल में बेसन और चावल का आटा लें।
- उसमें डालें नमक, राई का पावडर, काली मिर्च पावडर, धनिया पावडर, जीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर, हींग और इमली का गूदा और अच्छी तरह मिला लें। धीरे-धीरे आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा घोल बना लें।
- एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें, तुरई के थोड़े-थोड़े स्लाइस इस घोल में डुबोकर तल लें जब तक सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें।
- गरमागरम परोसें।