New Update
मुख्य सामग्री | हेज़लनट्स , डार्क चॉकलेट |
क्यूज़ीन | मुम्बई |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री हेझ़लनट कस्टर्ड
- २० ग्राम हेज़लनट्स पेस्ट
- २० ग्राम डार्क चॉकलेट
- ५० एम एल दूध
- ७५ एम एल ताज़ी क्रीम
- ३ अंडों की ज़र्दी
- २२ ग्राम चीनी
विधि
- ऑवन को 280° सेल्सियस तक गरम करें।
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में दूध और क्रीम दो से तीन मिनट तक गरम करें।
- अन्डों की पीली एक बाउल में डालें, फिर उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह फेंटें। यह मिश्रण पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- डबल बोयलर में चॉकोलेट पिघालें और पैन में डालें, साथ में डालें हेझ़लनट पेस्ट और अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को छानकर काँच का ऑवनप्रूफ बाउल में डालें।
- बाउल को गरम ऑवन में रख कर बेक करें जबतक उपरी तह फटने लगे। ठंडा करके परोसें।