New Update
मुख्य सामग्री | मैदा, कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री हवायन स्टाइल फ्रूट पैनकेक
- १ कप मैदा
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ १/२ छोटे चम्मच चीनी
- २ अंडे
- स्वादानुसार दूध
- २ तेज पत्ते
- १ १/२(डेड़ कप क्रैनबेरी का रस
- १ कप सेब
- स्ट्रॉबेरी
- १२ कीवी छिला हुआ
- ४-५ आंवला
- २ बड़े चम्मच रम
- स्वादानुसार मक्खन
- १ कप मैंगो पल्प
- १ १/२(डेड़ बड़े चम्मच नारियल की मलाई
विधि
- एक बाउल में मैदा, कोर्नफ्लावर, डेढ़ छोटा चम्मच चीनी और अंडे रखें और मिला लें। धीरे धीरे दूध डालें और विस्क करें और एक स्मूद बैटर बना लें।
- बैटर ज़रा पतला ही रखें। फिर इसे छान कर दूसरे बाउल में रखें। नौन स्टिक पैन गरम करें। तेज पत्ते और क्रैनबरी जूस डालें और गाढ़ा होने तक पकने दें।
- ऐपल के छोटे टुकड़े काट लें। स्ट्रौबरीज़ और गूज़बरीज़ के चार भाग करें। कीवी को काट लें। पैन में एक छोटा चम्मच चीनी डालें और मिला लें।
- फिर डालें ऐपल कीवी और गूज़बरीज़ और इन्हें पकने दें। स्ट्रौबरीज़ डालें और मिला लें और तेज पत्ते निकाल लें। रम डालें और फ्लांबे करें। एक बड़ा चम्मच मक्खन डालकर फ्रूट्स को अच्छी तरह से स्टू करें।
- ठंडा करें। दूसरा नौन स्टिक पैन गरम करें। थोड़ा सा मक्खन लगा दें। एक कढ़छी बैटर का डालें, और पैन को ज़रा सा घुमाएँ ताकि बैटर फैल जाये और फिर जो ज़्यादा है उसे बाउल में वापिस डाल दें।
- मध्यम आँच पर पकाएँ। वर्क टौप पर मैदा छिड़क दें। पैनकेक पकने पर पैन की साइडस छोड़ देगा। इसे पैन में से निकाल कर वर्क टौप पर रख दें। बाकी पैनकेक इसी तरह बना लें।
- मैंगो-सौस बनाने के लिए, एक नौन स्टिक पैन में मैंगो पल्प और कोकोनट क्रीम को मध्यम आँच पर अच्छी तरह पका लें। सर्व करने के लिए, एक पैनकेक लें। थोड़े से पके हुए फ्रूट्स एक तरफ रखें और धीला धीला रोल करें।
- रोल के दोनों ओर ज़रा सा काट लें। पैनकेक सर्विंग प्लैटर में रखें और पके हुए फ्रूट्स के जूस ऊपर से डालें। फिर डालें मैंगो-कोकोनट सौस और स्ट्रौबरीज़ से सजाकर तुरंत सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 354 |
कार्बोहाइड्रेट | 61.00 |
प्रोटीन | 9.76 |
फैट | 7.85 |
फाइबर | 4.04 |