New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/eb46fe80b28ab2350e755e697c6a26403cab518d351b49fa6c3b423a8ca29cf5.jpg)
मुख्य सामग्री | हरे प्याज़ पत्तियों समेत, सरसों का तेल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री हरे प्याज़ की सब्ज़ी
- ५ हरे प्याज़ पत्तियों समेत
- ४ बड़े चम्मच सरसों का तेल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- २-३ हरी मिर्च ,बारीक कटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच बेसन
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
विधि
- एक नॉन स्टिक कढाई में राई का तेल गरम करें।
- हरे प्याज़ को बारीक काटें। तेल गरम होने पर डालें हिंग और राई और जब राई फुटने लगे तब डालें प्याज़ और सुनहरा होने तक भूनें।
- अब डालें धनिया पावडर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और भूनें। फिर हरी मिर्चें डालकर हल्का सा भूनें। अब बेसन डालकर भूनें।
- हरे प्याज़ के पत्तों को बारीक काटकर डालें और भूनें। फिर नारियल डालकर थोडी देर तक पकाएँ। गरमागरम परोसें।