New Update
मुख्य सामग्री | चिकन, प्याज़ |
क्यूज़ीन | हैदराबादी |
कोर्स | मुख्य कोर्स चिकन |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री हरा मसाला मुर्ग
- ७५० ग्राम चिकन
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- ४ छोटी इलाइची
- ५ लौंग
- ४ हरी मिर्च टुकडे़ किये हुए
- कलियाँ लहसुन
- १ इन्च अदरक कटा हुआ
- १/२(आधा) कप ताज़े पुदीने के पत्ते
- १ कप ताज़ा हरा धनिया
- १/२(आधा) कप कसा हुआ नारियल
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा धनिया पावडर
- १ बड़ा चमचा जीरा पावडर
- १/४(एक चौथ कप आलमंड पेस्ट
- १ १/२(डेड़ कप दही
- १/४(एक चौथ कप ताज़ी क्रीम
विधि
- हरी मिर्च लहसुन, अदरक, पुदीना, हरा धनिया और नारियल थोड़े से पानी के साथ पीस लें। पेस्ट कटोरे में निकालकर चिकन के टुकडे़ और नमक मिला लें।
- तीन चार घंटे फ्रिज में मैरिनेट करें। इस दौरान प्याज़ काट लें। नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें।
- छोटी इलाइची, लौंग और प्याज़ 2-3 मिनिट भूनें। प्याज़ में धनिया पावडर और जीरा पावडर डालें और मिलाएँ। आलमंड पेस्ट डालें और फिर थोड़ा सा पानी भी डालें। इसमें चिकन और दही डालें।
- अच्छी तरह मिलाकर ढक दें। धीमी आँच पर 15-20 मिनिट पकालें। आँच बंद रहने दें और 5-10 मिनिट चिकन ढक कर ही रखें।
- फिर क्रीम से सजाकर गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 491 |
कार्बोहाइड्रेट | 11.3 |
प्रोटीन | 52.6 |
फैट | 32.3 |
फाइबर | 1.5 |