New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0c740f0360eba2f28f5767c9ba02b7c319fd1b82a06e416058031e1f7d4119a1.jpg)
मुख्य सामग्री | गुलकंद, लाल सेब |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | २ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री गुलकंद मफ्फिन्स् विद ऐपल
- २ बड़े चम्मच गुलकंद
- १ लाल सेब
- १ - १ १/२ कप मैदा
- १/२(आधा) कप मक्खन
- १/२(आधा) कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १/२(आधा) कप दही
- १/४(एक चौथ कप ताज़ी क्रीम
- १/४(एक चौथ कप अखरोट कटे हुये
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- ओट्स छिड़कने के लिये
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। एक बाउल में मक्खन और कैस्टर शुगर साथ में क्रीम करें। फिर डालें दही और क्रीम और अच्छे से व्हिस्क करें।
- फिर डालें गुलकंद, अखरोट और नमक और अच्छे से व्हिस्क करें। अब इस मिश्रण में साथ में छाने मैदा, बेकिंग पावडर और बेकिंग सोडा और फोल्ड करें।
- अब डालें वेनीला एसेन्स और अच्छे से फोल्ड करके एक गाढ़ा बैटर बनायें। अब अलग-अलग सिलिकॉन मफ्फिन मोल्ड को तीन-चौथाई तक बैटर से भरें।
- फिर वॉशिन्गटन ऐपल से बीज निकालें और छोटे टुकड़ों में काटें और बैटर के ऊपर ऐपल के टुकड़े और ओट्स् छिड़कें।
- मफ्फिन मोल्ड्स् को एक बेकिंग ट्रे पर रखें, ट्रे को पहले से गरम किये ओवन में रखें और 30 मिनट तक बेक करें। फिर डीमोल्ड करें और परोसें।