New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/c37dd16b7be053c234baf12e5a014540a5bd1e78426de2f0a02147e3b4a5119c.jpg)
मुख्य सामग्री | टोफू, पनीर |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रिल्ड टोफु एन्ड पनीर सॅन्डविच
- १/२(आधा) कप टोफू घिसा हुआ
- १/४(एक चौथ कप पनीर घिसा हुआ
- ८ ब्राउन ब्रेड
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- १ हरी मिर्च कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच चाट मसाला
- ४ बड़े चम्मच हरे धनिये-पुदीने की चटनी
- ४ छोटे चम्मच मक्खन
विधि
- एक बाउल में बीनकर्ड और पनीर डालकर मिलाएँ। उसमें प्याज़, हरी मिर्च, नमक, चाट मसाला और धनिया और पुदिना चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को ब्रेड के चार स्लाइस पर लगाएँ ओर बचे हुए स्लाइसों से ढक दें। सब सॅन्डविच के बाहरी ओर थोडा मक्खन लगाएँ।
- सॅन्डविच टोस्टर में एक एक करके सॅन्डविच रखें और मध्यम आँच पर टोस्ट करें जबतक दोनो ओर से सुनहरा और करारे होने तक पकाएँ।
- गरमागरम परोसें।