New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/50e0b06e528dee53817557f816bee9653831c13f0a68fef7f78f105ed8a6af18.jpg)
मुख्य सामग्री | आड़ु, हंग कर्ड / दही का चक्का |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रिल्ड पीच योगर्ट सन्डे
- ४-५ आड़ु दो हिस्सों में काटकर बीज निकाले हुए
- १ कप हंग कर्ड / दही का चक्का
- २ बड़े चम्मच मक्खन
- १० आलमंड/बादाम
- १० अखरोट
- १० काजू
- २० पिस्ते
- १/२(आधा) कप कन्डेंस्ड मिल्क
- ३ बड़े चम्मच शहद
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम करके उसमें पीच डालें और हल्का सुनहरा होने तक ग्रिल करें। बदाम, अखरोट, काजू और पिस्ते साथ में क्रश करें।
- एक बाउल में दही का चक्का डालें, उसमें कन्डेन्ड़् मिल्क डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। इस मिश्रण कोएक पाइपिंग बैग में डालें जिसमें स्टार नॉज़ल लगा हो।
- पीच को पैन में से निकालें और ठंडा होने दें। पीच के दो टुकड़े अलग रखें और बाकी को मोटा-मोटा काटें और स्टेम्मड ग्लासों में डालें।
- इनपर दही का मिश्रण पाइप करें, ऊपर से शहद छिड़कें और इसके ऊपर क्रश किए मेवे छिड़कें।
- अलग रखे पीच के टुकड़ों को स्लाइस करें और सन्डे को सजाएँ और तुरन्त परोसें।