New Update
मुख्य सामग्री | हरे/ कच्चे टमाटर, कीवी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | अचार जाम चटनी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | तीखा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रीन टॉमेटो ऍनड किवी चटनी
- ४ हरे/ कच्चे टमाटर बारीक कटे हुए
- २ कीवी छिलकर बारीक कटी हुई
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच राई
- १ चुटकी मेथीदाना
- १ चुटकी कलौंजी
- १ चुटकी सौंफ
- १ बड़ा चमचा अदरक
- २ हरी मिर्च कटी हुई
- १ कप चीनी
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काला नमक
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा चिल्ली विनेगर/सिरका
विधि
- एक नॉन स्टिक पॅन में तेल गरम करें, उसमें ज़ीरा, राई, मेथी दाना, कलौंजी, सौंफ, अद्रक और हरि मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें।
- अब हरे टमाटर और किवी डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक दोनो नरम हो जाए। चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- लाल मिर्च पावडर, काली मिर्च पावडर और काला नमक डालकर मिलाएँ। नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक टमाटर पूरी तरह पक जाए।
- विनेगर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। सर्विंग बाउल में डालकर परोसें।