New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/a71435ea9ca53332085e0dbe47854de2e0c3b5fbc2778a185ebe25c0d45509ff.jpg)
मुख्य सामग्री | ग्रीन टी बैग्ज़, नारियल पानी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | पेय |
तैयारी का समय | 11-15 मिनट |
खाना पकाने के समय | 11-15 मिनट |
सर्विंग्स | 4 |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रीन टी ऐण्ड कोकोनट स्मूदी
- ४ ग्रीन टी बैग्ज़
- ३-४ कप नारियल पानी
- १ बड़ा चम्मच नारियल की मलाई
- १/४ कप दही का चक्का
- १ केला
- १/२ कप अमरूद का ज्यूस
- १२ बड़ा चम्मच अनार के दाने
- सजाने के ल ताज़े पुदीने की टहनियाँ
विधि
- काफी सारे उबलते पानी में ग्रीन टी बैग्स को डाल कर एक मिनिट तक ब्रू करें।
- केले को छीलकर छोटे गोलों में काटें और एक ब्लेन्डर जार में रखें।
- उसमें डालें नारियल की मलाई, दही का चक्का, नारियल का पानी और अमरूद का जूस और अच्छे से ब्लेन्ड करें।
- इसमें डालें ब्रू किया हुआ चाय का पानी और फिर से ब्लेन्ड करें।
- चार अलग टॉल ग्लासेस लें और हर एक ग्लास में 3 बड़े चम्मच ताज़े अनार के दाने डालें और ऊपर से डालें बनाई हुई स्मूदी।
- कुछ और अनार के दानों और पुदीना के डंठल से सजायें और ठंडा परोसें।