New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/65103463f11cc9d94b741b9ed2d8ead996fb191a6a88c0ee86290f0ddd689bc3.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्रेंच बीन्स, तिल का तेल |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रीन बीन्स स्टर फ्राई
- १२-१५ फ्रेंच बीन्स
- २ बड़े चम्मच तिल का तेल
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
- ५-६ बटन मशरूम
- १/४(एक चौथ कप सिंघारे दो हिस्सों में कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ब्लैक बीन सॉस
- १ छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च
- २ छोटे चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- १/३(एक तिह कप अंकुरित मूंग
- स्वादानुसार नमक
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन मे तेल गरम कर लें। बीन्स के 1 इन्च के टुकड़े करके पैन में डालें।
- गाजर और मशरूम को स्लाइस करके डालें और टॉस करते हुए तेज़ आँच पर पकाएँ। थोड़ा सा पानी छिड़कें।
- अब डालें सिन्घाड़े और अच्छी तरह मिला लें। फिर डालें ब्लैक बीन सॉस और क्रश्ड रेड चिल्ली और टॉस कर लें।
- तीन से चार मिनट तक पका लें। अब डालें चिल्ली सॉस और मिला लें। फिर डालें बीन स्प्राउट्स और नमक चख लें। अच्छी तरह मिलाते हुए 1 मिनिट तक पकाएं। गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 515 |
कार्बोहाइड्रेट | 12.8 |
प्रोटीन | 43.2 |
फैट | 31.2 |
फाइबर | Vitamin C- |