New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f73aff9588e4e88d1de37b84a97433c308e1e75c98c83663dca35c0c016fa75e.jpg)
| मुख्य सामग्री | green apple, लेमन ग्रास |
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
| कोर्स | पेय |
| तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
| खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | मीठे और खट्टे |
| खाना पकाने का स्तर | |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ग्रीन ऐपल लेमनग्रास जूस
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक green apple
- २x३ इन्च + लेमन ग्रास
- ७-८ ताज़े पुदीने के पत्ते
- स्वादानुसार आईस क्यूब्ज़
- १/२(आधा) कप जिंजरऐल
- १ निंबु का रस
- १/२(आधा) कप ग्रीन ऐपल सिरप
विधि
- सेब से बीज निकालें ओर मोटा-मोटा काटें। लेमनग्रास और पुदीना के पत्तों को भी मोटा-मोटा काट लें।
- अब एक साथ कटे हुये सेब, लेमनग्रास और पुदीना के पत्तों को 4-5 आइस क्यूब्स् के साथ पीसकर एक दरदरा मिश्रण बना लें।
- अब अलग-अलग टॉल ग्लासेस में 6-7 आइस क्यूब्स् डालें और ऊपर से डालें जिंजर एल, निंबु का रस और ग्रीन ऐपल सिरप और अच्छे से मिला लें।
- पीसे हुये मिश्रण को एक बाउल में छान लें और हर ग्लास में बाँट दें। लेमनग्रास और पुदीना के डंठल से सजाकर ठंडा-ठंडा परोसें।