New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/0d8d21e2fccc9ad36c2d147d7cee156e08f2aced6ba292479856bf14dce1a81c.jpg)
मुख्य सामग्री | चिकन कीमा, बर्गर बन्स |
क्यूज़ीन | ग्रीक |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | १-१.३० घंटा |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ग्रीक चिकन बर्गर
- २५० ग्राम चिकन कीमा
- ४ बर्गर बन्स
- १/४(एक चौथ कप फेटा चीज़ चूर चूर किया
- १ बड़ा चमचा ताज़े पुदीने के पत्ते बारीक कटा
- १ बड़ा चमचा ताज़ा पार्सले बारीक कटी
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च बारीक कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- २ अंडे
- लपेटने के मैदा
- तल ने के लिए ऑइल
- १०-१२ बेबी पालक के पत्ते
- पिकल्ड अनियन
- १ प्याज़ स्लाइस किया हुआ
- कप सेब
- २ छोटे चम्मच चीनी
- ग्रीक योघर्ट सॉस
- कप दही
- १ बड़ा चमचा नींबु का रस
- २ लहसुन लौंग बारीक कटी हुई
- १ बड़ा चमचा ताज़ा पार्सले
- १ बड़ा चमचा ताज़े पुदीने के पत्ते बारीक कटा
- स्वादानुसार नमक
विधि
- पिकल्ड अनियन बनाने के लिये एक बाउल में ऍप्पल साय्डर विनेगर, चीनी, नमक और एक चौथाई कप पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। उसमें प्याज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक घन्टे तक रखें।
- ग्रीक योघर्ट सॉस बनानेके लिये एक दूसरे बाउल में ग्रीक योघर्ट, नींबू का रस, लहसून, पार्सली, पुदिना और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाकर रखें।
- तीसरे बाउल में चिकन कीमा, फेटा चीज़, पुदिना, पार्सली, लाल शिमला मिर्च, नमक और कुटी काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण के चार समान हिस्से करें और उन्हें पॅट्टी का आकार दें। एक छोटे बाउल में अन्डे तोडकर डालें और अच्छी तरह फेंटें। एक प्लेट पर मैदा फैलाकर रखें। एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें।
- चिकन पॅट्टी को मैदे में लपेटें, फेंटे हुए अन्डों में डुबोएँ, फिर से मैदे में लपेटें। अधिक मैदा छिडक दें। इन्हें अब गरम तेल में डालकर सुनहरे होने तक तलें।
- तेल में से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। बर्गर बन्स को आधा करें। हर बन के निचले भाग पर थोडा ग्रीक योघर्ट सॉस लगाएँ, उसपर कुछ बेबी स्पिनॅच लीव्स रखें।
- उनके उपर एक तली हुई पॅट्टी और कुछ पिकल्ड अनियन रखें और सबको बन के उपरी भाग से ढक दें। तुरन्त परोसें।