New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3016e78fad8559ac4899ad1ac5107522a46424e1daeff705e5d6ec580938be38.jpg)
| मुख्य सामग्री | फूलगोभी, अदरक | 
| क्यूज़ीन | फ्यूज़न | 
| कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | नरम | 
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री गोभी कीमा
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक फूलगोभी
- १ इंच टुकड़ा अदरक
- २ हरी मिर्च
- ३-४ बड़े चम्मच ऑइल
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हींग
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ छोटा चम्मच आमचूर पावडर
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ कप दूध
- १ नींबु का रस
विधि
- अदरक और हरी मिर्चों को बारीक काटें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करके उसमें डालें हिंग, ज़ीरा, अदरक और हरी मिर्चें डालकर एक मिनट तक भूनें।
- फूलगोभी को कद्दुकस करके पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर उसमें हल्दी पावडर, नमक, अमचूर, लाल मिर्च पावडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- ढक कर 8-10 मिनट तक भूनें।
- दूध डालकर मिलाएँ। ढक कर 2-3 मिनट तक पकाएँ।
- नींबू का रस डालें, ढक कर थोडी देर और पकाएँ। गरमागरम परोसें।