New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f5fb9edf549db10adcf4b341cb6647098b9d622add19a0f68fe1246e00a35f23.jpg)
मुख्य सामग्री | सोंठ , किशमिश |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ६-१० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जिंजर रेसिन होल व्हीट कुकीज़
- २ बड़े चम्मच सोंठ
- २-३ बड़े चम्मच किशमिश
- १/४(एक चौथ कप आटा
- १/३(एक तिह कप मैदा
- १ बड़ा चमचा गेहूँ का चोकर
- १/२(आधा) कप मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- आवश्यक्तान दूध
विधि
- ओवन को 180 डिग्री सेलसियस पर गरम करें। एक बेकिंग ट्रे को सिलिकॉन मैट से लाइन करें।
- अब एक बाउल में डालें आटा, मैदा, व्हीट ब्रैन, मक्खन, कैस्टर शुगर और सोंठ और तब तक मिलायें जब तक यह मिश्रण ब्रेडक्रम्ब्स् जैसे दिखने लगे। फिर डालें किशमिश और मिलायें।
- अब डालें दूध और एक सख्त लोई गूंद लें। फिर लोई को समान हिस्सों में बाँटें और निंबु के आकार जैसे कुकीज़ बनाकर लाइन किये हुये बेकिंग ट्रे पर रखें और हल्के से दबायें।
- फिर ट्रे को पहले से गरम किये हुये ओवन में रखें और 16-18 मिनट तक बेक करें। ओवन से निकालें, ठंडा करें और परोसें।