New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/3455903d349f5c9f5e7e845673cb45358ce183bb7cbe12891878e0afd229eda2.jpg)
मुख्य सामग्री | जिंजर कुकीज़, मास्करपोन चीज़ |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | १.३०-२ घंटा |
खाना पकाने के समय | ०-५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री जिंजर कुकी तिरामीसू
- ३-४ जिंजर कुकीज़
- १ कप मास्करपोन चीज़
- १/२(आधा) कप पिसी हुई चीनी
- १ बड़ा चमचा कॉफी डिकॉकशन
- २ कप विप्ड क्रीम
- २-३ बड़े चम्मच ब्लैक कॉफी
विधि
- एक बाउल में मासकरपोन चीज़ लें, उसमें डालें पावडर्ड शुगर और अच्छे से मिलायें। फिर डालें कॉफी डिकॉकशन और अच्छे से मिलायें।
- अब डालें थोड़ा व्हिप्पड क्रीम और फोल्ड करें। फिर डालें बाकी का व्हिप्पड क्रीम और अच्छे से मिलायें। फिर एक पाइपिंग बैग, जिसमें स्टार नॉज़ल लगा हुआ हो, में इस चीज़ के मिश्रण को भरें।
- फिर एक सर्विंग ग्लास बाउल में थोड़े क्रश किये हुये जिंजर कुकीज़ डालें। ऊपर से डालें ब्लैक कॉफी, पाइप करे चीज़ का मिश्रण और हल्के से थपथपायें।
- फिर से ऊपर चीज़ के मिश्रण को पाइप करें ताकि पूरा लेयर ढक जाये और 1-2 घंटों तक या सेट होने तक रेफ्रिजरेट करें। ठंडा परोसें।