New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/b5ccf00fcf4946fe9fbfe8fbfff0cd41c42bdec9135f776452e011204964db0b.jpg)
मुख्य सामग्री | पनीर, लहसुन |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री गार्लिकी पनीर
- ४०० ग्राम पनीर ½ इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ/ कटी हुई / कटे हुए
- १२ कलियाँ लहसुन कुटा हुआ
- ३ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- ३ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- २ छोटे चम्मच अदरक-लहसुन की पेस्ट
- हरी मिर्च चीरा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- १ छोटा चम्मच धनिया पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ कप दही
- १/२(आधा) छोटा चम्मच गरम मसाला पावडर
- 1 नींबु का रस
- १/२(आधा) कप क्रीम
- ३-४ कलियाँ लहसुन तले हुए
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसून, ज़ीरा और प्याज़ डालाकर दो मिनट तक भूनें या जबतक मिश्रण हल्का सुनहरा हो जाए। अब अदरक-लहसून पेस्ट और हरि मिर्चें डालकर मिलाएँ।
- हल्दी पावडर, धनिया पावडर, ज़ीरा पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- जब मिश्रण उबलने लगे, तब उसमें पनीर के क्यूब्स डालें और हल्का सा मिलाएँ। गरम मसाला पावडर, नींबू का रस डालकर हल्का सा मिलाएँ।
- अब क्रीम डालकर आँच को बुझा दें। तले लहसून से सजाकर गरमागरम परोसें।