New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6ca800728965cca4ffc8b0fdc0a6079e75ee24950e98f63a98d94d3da55ab0e5.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, गेहूँ का आटा |
क्यूज़ीन | महाराष्ट्रियन |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री गाजर पूरी
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर उबला हुआ
- २ कप गेहूँ का आटा
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १ छोटा चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- स्वादानुसार छास
- ऑइल
विधि
- एक बाउल में गेहुँ का आटा लें, उसमें डालें गाजर की प्यूरी, लाल मिर्च पावडर, अजवैन और नमक और अच्छी तरह मिला लें। हरा धनिया डालकर मिला लें।
- धिरे धिरे छास डालें और सख्त लोई गुंद लें। कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें। 1 बड़ा चम्मच गरम तेल लोई पर डालें और गूंद लें।
- लोई के छोटे हिस्सें बनाकर उनके बॉल बना लें। हर बॉल पर थोडा तेल लगाकर उनके पूरीयाँ बेल लें।
- गरम तेल में डालकर पूरीयाँ तल लें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाएँ। तेल में से निकालर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। गरमागरम परोसें।