New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e91df03e47d70e00e35c7e665a42e25f4733b93c5ba4320e0605b0d7ad38c6ac.jpg)
मुख्य सामग्री | गाजर, चीनी |
क्यूज़ीन | पंजाबी |
कोर्स | अचार जाम चटनी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री गाजर का मुरब्बा
- १ किलोग्राम गाजर
- १ किलोग्राम चीनी
- २ बड़े चम्मच नींबु का रस
- १ चुटकी केसर
- १ छोटा चम्मच इलाइची के दाने कुटा हुआ
विधि
- सबसे पहले गाजरों को 1 इन्च के लम्बे टुकड़े काट कर अन्दर का सफेद भाग निकाल दें। एक नौन-स्टिक पैन में रखें और पानी से ढक दें। आँच पर रखें। दूसरे नौन-स्टिक पैन में चीनी की दो कप पानी में चाशनी बनाने रख दें।
- नींबु का रस डालें और जो मैल ऊपर आये उसे हटा दें। एक तार की चाशनी तैयार कर लें। गाजरें आधी ही पकी हों तो छान लें और चाशनी में डालकर मध्यम आँच पर पकाएँ।
- केसर और इलाईची के दाने डाल दें। गाजर को नरम होने तक पकने दें। मुरब्बे को ठंडा करें और स्टेरिलाइज़्ड जार में रखें।