New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5b1c32ddb4c9b11b1d04773fb09bbe562123ba80199a37ec7b4d10b268568682.jpg)
मुख्य सामग्री | पका हुआ केला, अंडे |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ५१-६० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री फ्रुटी कपकेक्स
- २ पका हुआ केला
- ३ अंडे
- ३/४ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ कप अखरोट
- ३/४ कप मक्खन
- २ कप मैदा
- १ छोटा चम्मच सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
- १ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- क्रम्बल
- १/२(आधा) कप मक्खन
- १ छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- १/२(आधा) कप अखरोट
- ४ बड़ा चमचा कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- ४ बड़ा चमचा मैदा
विधि
- ऑवन को 180º सेल्सियस तक गरम करें। अन्डों को तोडकर एक बाउल में डालें, उसमें चीनी डालकर इलेकट्रिक बीटर से फेंटें जबतक मिश्रण चिकना हो जाए।
- फिर मैदा, सोडा बाय्कार्बोनेट और दालचीनी पावडर छानकर उसी बाउल में डालें। केलों को छिलकर दरदरा काटें और बाउल में डालकर फेंटें। फिर अखरोट और मक्खन डालकर फेंटें जबतक सब सामग्री अच्छी तरह मिल जाए।
- क्रम्बल बनाने के लिये एक दूसरे बाउल में मक्खन डालें, फिर उसमें दालचीनी पावडर, अखरोट, चीनी और मैदा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस मिश्रण को सिलिकॉन कपकेक मौल्ड में डालें और उन्हें एक बेकिंग ट्रे पर रखें।
- फिर मिश्रण के उपर क्रम्बल का मिश्रण डालें। ट्रे को गरम ऑवन में रख कर 30-35 मिनट तक बेक करें। कपकेक को मौल्ड मे से बाहर निकालें, सर्विंग प्लेट पर रखें और गरमागरम परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 4946 |
कार्बोहाइड्रेट | 385.3 |
प्रोटीन | 82.3 |
फैट | 341.7 |