New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/e14c1426ed76a807ffde975eeb7e9458ca860a3696cab4c45ecd0e855fe028f8.jpg)
मुख्य सामग्री | सेब, कीवी |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ३१-४० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फ्रूट कबाब
- १ सेब 1 ½ इन्च के टुकड़े
- १ कीवी 1 ½ इन्च के टुकड़े
- २ पाइनेपल/अनानास 1 ½ इन्च के टुकड़े
- ५ आलूभुखारे 1 ½ इन्च के टुकड़े
- २ केले 1 ½ इन्च के टुकड़े
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- मैरिनेड बनाने के लिए
- ३ बड़े चम्मच ब्राउन शुगर
- १/४(एक चौथ कप शहद
- ३ बड़े चम्मच नींबु का रस
- स्वादानुसार नमक
विधि
- मैरिनेड बनाने के लिए ब्राउन शुगर, शहद, नींबु का रस और नमक एक बड़े बाउल में डालकर मिला लें।
- उसमें सेब, कीवी, अन्नानास, आलूबुखारा, केले के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि सब फलों के टुकड़ों पर मैरिनेड अच्छी तरह लग जाए।
- अब इन फलों को सीखों पर इस प्रकार पिरोएँ: अन्नानास, आलूबुखारा, कीवी, सेब और केले। एक ग्रिल पैन में थोड़ा तेल गरम कर लें, उसपर सीखें रखें, ढक कर सुनहरा होने तक पकाएँ।
- सीखों पर से फलों को निकालकर सर्विंग प्लेट पर रखें, उनपर थोड़ा शहद छिड़कें और तुरन्त परोसें।