New Update
मुख्य सामग्री | पेठा, नमक |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फ्राइड पम्पकिन
- ३ कप पेठा ,मोटे स्लाइस में कटा हुआ
- स्वादानुसार नमक
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १/२(आधा) कप चावल का आटा
- १/२(आधा) कप बेसन
- चुटकी हल्दी का पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हींग
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- एक बाउल में पेठे के स्लाइस, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएँ।
- अच्छी तरह मिलाकर तीस मिनिट के लिए रखें।
- फिर अधिक पानी निकालें और स्लाइसों को सूखाएँ।
- एक दूसरे बाउल में चावल का आटा, बेसन, हल्दी पावडर, नमक, लाल मिर्च पावडर और हींग डालकर मिलाएँ फिर उसमें आवश्यकतानुसार पानी डालकर बीना गुठलियों का घोल बनाएँ।
- एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, कद्दु के स्लाइसों को घोल में डुबोकर सुनहरा होने तक तलें।
- तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें।
- गरमागरम परोसें।