New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/48273ca13e56f52a052433d42bf2ec9da818bafe11728b1e8b6204067f2caf8c.jpg)
मुख्य सामग्री | पके हुए आम, वॉनटॉन रॅप्पर शिट्स |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १-१.३० घंटा |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फ्लोई मॅन्गो क्रिसप्स
- २ स्वास्थ्यवर्द्धक पके हुए आम छिलकर छोटे क्यूब्स कटे हुए
- १२-१६ वॉनटॉन रॅप्पर शिट्स
- १/२(आधा) कप मैंगो प्यूरी
- २ बड़े चम्मच कॉनसन्ट्रेटड मॅन्गो ड्रिन्क पावडर
- १ छोटा चम्मच जेलाटिन
- २ बड़े चम्मच नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- १ बड़ा चमचा हालापीनो
- २ ताज़ी लाल मिर्च कटी हुई
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच टोबास्को सॉस
- स्वादानुसार मैदा
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में एक कप पानी गरम करें। उसमें आम की प्यूरी, मॅन्गो ड्रिन्क पावडर, जिलेटिन और नींबू का रस डालकर मिलाएँ और मिश्रण को उबलने दें।
- मिश्रण को छानें और गुनगुना होने तक ठंडा होने दें। एक बाउल में आम के क्यूब्स, हरा धनिया, आलापेनो, ताज़ी लाल मिर्चें, नमक और टॉबेस्को सॉस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- फिर उसमें आम-जिलेटिन का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।इस मिश्रण को एक बर्फी ट्रे में डालें और रेफ्रिज्रेटर में रखें जबतक वह जम जाए।
- जमे मिश्रण के एक इन्च के क्यूब्स काटें और फिर से रेफ्रिज्रेटर में रखें। वर्कटॉप पर वॉनटॉन रॅप्पर्स रखें, उनके किनारों पर मैदा का घोल लगाएँ।
- फिर उनके बीच में कुछ मॅन्गो-जिलेटिन के क्यूब्स रखें, चारों किनारे मोडकर चौकोन पार्सल बनाएँ।
- अब इन्हें एक बॅम्बू स्टीमर में रखें और चार से छह मिनटों तक स्टीम करें। वॅनिल्ला आय्सक्रीम के साथ गुनगुना परोसें।