New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/2cc5c156d8b99e0066b229796aeefe3a6bc4db4c9873bc95790e7778c2cfa429.jpg)
मुख्य सामग्री | फ्लेट (चपटे) नूडल्स , लेमन ग्रास |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | नूडल्स और पास्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फ्लेट नूडल्स
- ४०० ग्राम फ्लेट (चपटे) नूडल्स
- २ डंठल लेमन ग्रास
- १ इंच टुकड़ा लेमन ग्रास रूट्स सलाइस किया हुआ
- १ इन्च अदरक सलाइस किया हुआ
- ३ ताज़ी लाल मिर्च सलाइस किया हुआ
- हरे धनिये के रूट्स
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च
- हरे प्याज़
- ५० ग्राम टोफू
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किए हुए
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- १/२(आधा) कप अंकुरित मूंग
- १ बड़ा चमचा विनेगर
विधि
- एक नॉन-स्टिक पैन में 2 कप पानी गरम करें। लेमन ग्रास को काटकर थोड़ा कूट लें और पानी में डालें।
- साथ में डालें लेमन ग्रास रूट, अदरक और आधी लाल मिर्चें। अब डालें फ्रेश कॉरियेन्डर रूट्स और 8-10 मिनिट तक पकाएँ और महकदार स्टॉक बनाएँ।
- गाजर और लाल शिमला मिर्च को स्लाइस करें या त्रिकोन आकार में काटें।
- हरे प्याज़ को स्लाइस करें और बीन कर्ड को त्रिकोन आकार में काटें। स्टॉक को छान लें।
- फ्लेट नूडल्स को काफी सारे पानी में पकाएँ, फिर छान कर ठंडा कर लें। एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम कर लें, हरा प्याज़, गाजर, लाल शिमला मिर्च और ब्रोक्ली डालें और भूनें।
- स्टॉक, नूडल्स और नमक डालकर मिलाएँ। अब डालें बीन कर्ड और कॉर्नफ्लावर का घोल डालकर मिश्रण को उबलने दें।
- अब डालें बचे हुए ताज़ी लाल मिर्च, बीन स्प्राउट्स और विनेगर और मिला लें।
- एक बडे़ बाउल में परोसें।