New Update
मुख्य सामग्री | पके हुए चावल, चाइनीज़ फाइव स्पाइस पावडर |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फाइव स्पाइस राइस
- २ कप पके हुए चावल
- १ छोटा चम्मच चाइनीज़ फाइव स्पाइस पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- २ हरे प्याज़ की पत्तियाँ सलाइस किया हुआ
- १/३(एक तिह कप बटन मशरूम सलाइस किया हुआ
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली फ्लेक्स
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा डार्क सोय सॉस
विधि
- एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम करके उसमें लहसुन और हरे प्याज़ डालकर सुनहरे होने तक भूनें। फिर बटन मशरूम डालकर नरम होने तक भूनें।
- फाइव स्पाइस पावडर, रेड चिल्ली फ्लेक्स, नमक डालकर एक मिनिट तक भूनें। अब चावल और डार्क सोय सॉस डालकर टॉस करें। फिर हरे प्याज़ के पत्ते डालकर एक मिनिट तक भूनें। गरमागरम परोसें ।