New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d95a8393d6ab913dff08e0a4a12fc0df929562d565a0d19fb0dc98b60b2dfbef.jpg)
मुख्य सामग्री | फावा बीन्ज़, चावल |
क्यूज़ीन | पारसी |
कोर्स | चावल |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फावा बीन्ज़ पुलाव
- १ कप फावा बीन्ज़ उबले हुये
- १ कप चावल उबला हुआ
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- ४ बड़े चम्मच मक्खन
- १ बड़ा चमचा लहसुन कटा हुआ
- २-३ गाजर छीलकर क्यूब्स् में कटे हुये
- ७-८ फूलगोभी के छोटे फूल
- १/२(आधा) कप हरे मटर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- ½ (आधा) कप ताज़ा सुवा कटा हुआ
- सजाने के लिये लाल शिमला मिर्च
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। उसमें डालें एक बड़ा चम्मच मक्खन और लहसुन और लहसुन के सुनहरे होने तक भूनें।
- फिर डालें गाजर, फूलगोभी, मिलायें और सब्ज़ियों के नरम होने तक पकायें। फिर डालें हरे मटर और हल्दी पावडर, मिलायें और एक मिनट तक पकायें।
- फिर डालें नमक और सुवा और अच्छे से मिलायें। फिर डालें थोड़ा पानी, अच्छे से मिलायें और 2-3 मिनट तक पकायें।
- फिर डालें फावा बीन्ज़ और चावल और उसे सब्ज़ियों के ऊपर अच्छे से फैलायें।
- फिर ऊपर से डालें बचा हुआ मक्खन और ढक कर 5-7 मिनट तक पकायें।
- सुवा और रेड बेल पेप्पर कर्लस से सजाकर गरम-गरम परोसें।