New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5456f05f4dd65e63dbca7c16ce80688795d023e80b4175784cf03a3643aa90c5.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, मिक्स्ड ड्राइड फ्रूट्स / मेवे |
क्यूज़ीन | अमेरिकन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | ४१-५० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री फार्म हाउस फ्रूट केक
- २ कप मैदा
- १/२(आधा) कप मिक्स्ड ड्राइड फ्रूट्स / मेवे कटा हुआ
- १/२(आधा) कप टूटी फ्रूटी कटा हुआ
- १/२(आधा) कप कैंडीड पील कटा हुआ
- ३ अंडे
- १ कप ब्राउन शुगर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच दालचीनी पावडर
- ३/४ कप छास
- १/२(आधा) कप ऑइल
- १ बड़ा चमचा शहद
विधि
- ओवन को 160 डिग्री सैंटोग्रेड तापमान पर गरम करने रखें। अंडे एक कटोरे में तोड़कर हैंड ब्लैंडर से फेंटलें। ब्राउन शुगर डालकर फिर फेंटें।
- मैदा, बेकिंग पावडर, बेकिंग सोडा और दालचीनी पावडर को एक साथ अंडों में सीधे छान लें। हल्के हाथ से मिलाएँ। फिर छास डालकर हैंड ब्लैंडर से फेंट लें।
- तेल डालें और ब्लैंड करें। टूटी फ्रूटी, कैंडीड पील, काजू-किशमिश भी डालें और मिलाएँ।
- शहद डालकर मिला लें। घोल को एक सिलिकौन केक मोल्ड में डालें और गरम ओवन में 45 मिनिट बेक करें।
- ठंडा करके मोल्ड में से बाहर निकाल लें। स्लाइस काटें और सर्व करें।