New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/94d77c99b6da2bc0083b46a2bf71b99d2498a8b7b361dead24239a8ea26af067.jpg)
मुख्य सामग्री | काबुली चना, लहसुन |
क्यूज़ीन | मिडल ईस्टर्न |
कोर्स | स्नैक्स एंड स्टार्टर्स |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फलाफल
- १ कप काबुली चना रातभर भिगोया हुआ
- ४-५ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- २ बड़ा चमचा हरे प्याज़ की पत्तियाँ कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच ताज़ा पार्सले
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- १ चुटकी सोडा बाईकारबोनेट/ मीठा सोडा/ खाने का सोडा
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच कालीमिर्च पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच जीरा पावडर
- १/२(आधा) छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- १/२(आधा) कप ब्रेड क्रम
- तलने के लिए ऑइल
विधि
- काबुली चनों को पानी में से छानकर एक मिक्सर जार में डालें। उसमें डालें लहसुन और हरा प्याज़ पत्तीयों के साथ और बिना पानी डाले पीस लें और एक बाउल में निकाल लें। पार्सले और हरा धनिया को काटकर डालें। अब डालें नमक, सोडा, काली मिर्च पावडर, जीरा पावडर और लाल मिर्च पावडर और अच्छी तरह मिला लें।
- ब्रैड क्रम डालकर मिला लें। एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। मिश्रण को सिलिन्डर का आकार दें और हल्का दबा लें और तेल में डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तल लें।
- चाहें तो एक बडें चम्मच को भिगोकर उस पर थोड़ा मिश्रण रख कर एक और बडे़ चम्मच के सहारे उन्हे ओवल आकार दे सकते हैं। तेल में से निकाल कर एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें। इन्हें इसी तरह परोसें या ताहीनी डिप के साथ परोसें। या फिर पीटा ब्रैड के साथ परोसें।