New Update
मुख्य सामग्री | काबुली चना, ओट्स |
क्यूज़ीन | मैडिटेरियन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री फलाफल विद ओट्स
- १/२(आधा) कप काबुली चना भिगोकर उबाला हुआ / उबाली हुई
- १ कप ओट्स
- १ छोटा चम्मच साबुत सूखा धनिया सेका हुआ
- १ छोटा चम्मच जीरा सेका हुआ
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- स्वादानुसार नमक
- काली मिर्च
- १ हरी मिर्च
- १ बड़ा चमचा ताज़ा हरा धनिया कटा हुआ
- २ कलियाँ लहसुन
- १ छोटा चम्मच नींबु का रस
- २ बड़े चम्मच ब्रेड क्रम
- २ छोटे चम्मच ऑलिव आइल
- तल ने के लिए ऑइल
विधि
- काबुली चना, साबुत धनिया, जीरा, लाल मिर्च पावडर, नमक, काली मिर्चें, हरि मिर्च, हरा धनिया, लहसुन और नींबु का रस को साथ में दरदरा पीसें।
- इस मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें, उसमें ब्रेडक्स्ु , ओट्स, ऑलिव आइल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोई गूंदें।
- लोई के समान हिस्से बनाएँ और एक-इन्च के अन्डाकार फलाफल बनाएँ। एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें और उसमें एक बार थोड़े-थोड़े फलाफल डालकर मध्यम आँच पर सुनहरा होने तक तलें। तेल में से निकालकर अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें।
- गरमागरम परोसें।