New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/968da35b8d546f99068247f6f610759376d54fac49efd9aa9f57c00687e9f1d5.jpg)
मुख्य सामग्री | पीली ज़ुकीनी, हरी ज़ुकीनी |
क्यूज़ीन | चाइनीज़ |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री एक्सॉटिक वेजिटेबल्स इन प्लम सॉस
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक पीली ज़ुकीनी 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक हरी ज़ुकीनी 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १०-१५ स्नो पीज़
- १/२(आधा) छोटा ब्रोक्ली/ विलायती गोभी छोटे फूल अलग किए हुए
- १ छोटा हरी शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ छोटा पीली शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १ छोटा लाल शिमला मिर्च 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- १/४(एक चौथ चाइनीज़ बंदगोभी 1-इन्च के टुकड़े कटे हुए
- २०० ग्राम टोफू
- १०-१२ आलूभुखारे कटा हुआ
- २-३ हरी मिर्च कटा हुआ
- २ छोटा चम्मच अदरक की पेस्ट
- ४-५ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच फाइव स्पाइस पावडर
- २ बड़े चम्मच ऑरेन्ज मारमालेड
- १ छोटा चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- स्वादानुसार नमक
- ३ बड़े चम्मच शहद
- २ बड़े चम्मच ऑइल
- स्वादानुसार नमक
- ४ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
- २ बड़े चम्मच चिल्ली आइल
- १ बड़ा चमचा विनेगर
विधि
- प्लम को प्यूरी कर के एक गहरे नॉन स्टिक पैन में डालें। उसमें डालें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लहसुन, फाइव-स्पाइस पावडर और ऑरेन्ज मारमालेड और मिला लें।
- रेड चिल्ली सॉस डालकर मिला लें। एक चौथाई कप पानी और नमक डालकर मिला लें। दो बडे़ चम्मच शहद डालकर मिला लें।
- एक चौथाई कप पानी डालकर मिला लें। मध्यम आँच पर पका लें। एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम करें। टोफू के 1 इन्च क्यूब्स काट लें।
- पीली और हरी ज़ुकीनी और स्नो पीस वॉक में डालें और साथ में डालें ब्रोक्ली, तीनो शिमला मिर्च, चायनीज़ केबेज और टोफू और अच्छी तरह मिला लें। कॉर्नफ्लावर 3 बडे़ चम्मच पानी के साथ मिलाकर प्लम सॉस में मिलाएँ।
- सब्ज़ियों को टॉस करके उसमें नमक डालें और एक बार फिर टॉस करें। प्लम सॉस को छानकर सब्ज़ियों के साथ मिलाएँ।
- कॉर्नफ्लावर का मिश्रण डालें और मिलाएँ। चिल्ली आइल, विनेगर और बचा हुआ शहद डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।