New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/5d1780bee569af26640f0580622eca26a091410189893ff6455afdd83b269989.jpg)
मुख्य सामग्री | नींबु का रस, लेमन राइन्ड / नींबु की छाल |
क्यूज़ीन | तमिलनाडु |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | नरम |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री एलिमाची रसम
- २ बड़े चम्मच नींबु का रस
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच लेमन राइन्ड / नींबु की छाल घिसा हुआ
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक टमाटर कटा हुआ
- १/२(आधा) कप तुवर दाल/अरहर दाल
- १ छोटा चम्मच जीरा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच काली मिर्च
- १ इंच टुकड़ा अदरक ,बारीक कटा हुआ
- १/२(आधा) छोटा चम्मच हल्दी का पावडर
- स्वादानुसार नमक
- १ बड़ा चमचा घी
- १/२(आधा) छोटा चम्मच राई
- २ सूखी लाल मिर्च
- ४-६ कड़ी पत्ते
- २ हरी मिर्च
- १ चुटकी हींग
- १ बड़ा चमचा धनिये के पत्ते ,कटा हुआ
विधि
- प्रेशर कुकर में तुवर दाल को 2 कप पानी के साथ 3 सीटी आने तक पका लें। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए दाल को छान लें और पानी अलग रख दें।
- दाल को मसल दें। ज़ीरा, काली मिर्चें और अदरक को हल्का सा कुट लें।
- एक गहरे नॉन स्टिक पैन में दाल का पानी, टमाटर और कुटा हुआ मसाला के साथ गरम करने रखें।
- जब उबलने लगे, आँच धीमी कर दें और 5-8 मिनट तक पकने दें। अब मसली हुई दाल, हल्दी पावडर और नमक डालकर 3-4 मिनट तक और पकाएँ।
- नींबू का रस और नींबू का छिलका डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- एक छोटे नॉन स्टिक पैन में घी गरम कर लें, राई डालें और जब वे फुटने लगे तब डालें सूखी लाल मिर्चें, कढी पत्ते, हरी मिर्चें और हिंग।
- यह तडका रसम में डालें और तुरन्त ढक दें ताकि महक बनी रहे। हरा धनिया से सजाकर गरमागरम परोसें।