New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/56d3e83dffcd944b3ff4e815c0d71c4934221ebde31e4f89226eaa39f2b1cde6.jpg)
मुख्य सामग्री | लम्बे बैंगन, लाल मिर्च पावडर |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | मुख्य कोर्स शाकाहारी |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऐगप्लांट चिल्ली गार्लिक
- २-३ लम्बे बैंगन
- १ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर
- ३ ताज़ी लाल मिर्च
- ४ बड़े चम्मच रेड चिल्ली सॉस
- २०-२५ कलियाँ लहसुन कटा हुआ
- २ बड़ा चमचा ऑइल
- ३ बड़े चम्मच मैदा
- २ बड़े चम्मच कॉर्नफ्लावर/कॉर्नस्टार्च
विधि
- एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें। बैंगन को 1½ इन्च लम्बे फिंगर्स में काट कर पानी में भिगोकर रखें। फिर अच्छी तरह निथार लें और एक बाउल में रखें। इन में डालें मैदा, 2 बड़े चम्मच कोर्नस्टार्च, नमक, लाल मिर्च पावडर और अच्छी तरह मिला लें।
- फिर गरम तेल में डालें और तल लें। एक नौन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें लहसुन डालें और भूनें। लाल मिर्च काट कर डालें और भूनें। साथ में डालें रैड चिल्ली सौस, टोमाटो कैचप और मिलाएँ। अब डालें 2 बड़े चम्मच पानी और अच्छी तरह से मिला लें।
- कोर्नस्टार्च के 2 छोटे चम्मच एक-चौथाई कप पानी में डालकर मिलाएँ और सौस में डालें। साथ में डालें नमक और सौस गाढ़ी हो जाने तक पकाएँ। बैंगन को निथार लें और सौस में डालकर मिला लें। गरमागरम ऐगप्लांट चिल्ली गार्लिक चावल या नूडल्स के साथ परोसें।