New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6e45af0de1b6d4a3c45a3b2da4242d065f85366c25b580e333e145ad7f767e4c.jpg)
मुख्य सामग्री | टिन्ड पाइनेपल, पानी |
क्यूज़ीन | इटालियन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ६-१० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऐगलस पाईनेपल मूस
- ६ टिन्ड पाइनेपल
- १/२(आधा) कप पानी
- २ छोटे चम्मच कैरागीनन/ वेजिटेरियन जेलाटिन
- ४०० ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- २ कप विप्ड क्रीम
- कुछ बूंदे पाइनेपल एसेन्स
- कुछ बूंदे खाने का पीला रंग
- स्वादानुसार ग्लेज़्ड चेरी
विधि
- पाईनेपल स्लाइस को मोटा मोटा काट लें।
- माइक्रोवेव ओवन में आधा कप पानी गरम करें। इसमें डालें केरेग्नन और अच्छी तरह मिला लें। एक गहरे ग्लास बाउल में कंडेंस्ड मिल्क डालें।
- इसमें डालें पाईनेपल (इसमें से थोड़े टुकड़े सजाने के लिए अलग रखें) और विप्ड क्रीम और अच्ची तरह से मिला लें।
- पाईनेपल ऐसन्स, पीला रंग डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर डाले केरेग्नन और मिला लें।
- मिक्सचर को डालें सर्विंग ग्लास या बाउल या रैमाकिन मोल्ड में। दो से तीन घंटे फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
- पाईनेपल के टुकड़ों और ग्लेस चैरी से सजाकर ठंडा ठंडा ऐगलस पाईनेपल मूस सर्व करें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 562 |
कार्बोहाइड्रेट | 14.5 |
प्रोटीन | 9.5 |
फैट | 29.0 |
फाइबर | 0.5 |