New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/cc9ed2a4d2da4bdcb45ef8486729a286d65e1472fe6b4dbf32e92adfa0df3503.jpg)
मुख्य सामग्री | मैदा, कोको पावडर |
क्यूज़ीन | जैन |
कोर्स | डेसर्ट |
तैयारी का समय | २१-२५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ३१-४० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री एगलेस चॉकलेट केक
- २०० ग्राम मैदा
- १०० ग्राम कोको पावडर
- १ छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- २४ ग्राम मक्खन
- ४०० ग्राम कन्डेंस्ड मिल्क
- १ १/२(डेड़ छोटे चम्मच वेनीला एसेन्स
- ३/४ कप छास
विधि
- ओवन को 180° डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें।
- मक्खन एक बाउल में रखें, कन्डेंस्ड मिल्क डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से मिला लें।
- कोको पावडर, मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर को एक साथ छानकर मक्खन के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलालें।
- वेनिला एसेन्स डालकर मिला लें। अब छास डालकर मिला लें। इस घोल को अब डालें एक सिलिकोन मोल्ड में, गरम ओवन में रखें और 30-40 मिनिट तक बेक करें।
- ठंडा होने पर मोल्ड में से निकालें, स्लाइस करें और परोसें।