New Update
| मुख्य सामग्री | डार्क चॉकलेट, मैदा |
| क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
| कोर्स | डेसर्ट |
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
| खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
| सर्विंग्स | ४ |
| स्वाद | Select Taste |
| खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
| अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ऐगलेस ब्राउनीज़
- १०० ग्राम डार्क चॉकलेट घिसा हुआ
- १ १/३ कप मैदा
- २ छोटे चम्मच बेकिंग पावडर
- १३० ग्राम मक्खन
- १ कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
- १/२(आधा) कप अखरोट की गिरि कटा हुआ
- १/२(आधा) कप दूध
विधि
- ओवन को 180° सेंटीग्रेड तक गरम करें। एक 8-इन्च के चकोर केक टिन को ग्रीज़ करें। मैदा और बेकिंग पावडर को छान लें। एक बड़े माईक्रोवेव सेफ बॉउल में चौकलेट और मक्खन डाल कर बिना ढके माईक्रोवेव में हाई (100%) पर या एक डबल बौइलर में रख कर नरम कर करें।
- अब उसमें चीनी और वेनीला एसेन्स डाल कर अच्छी तरह फेंटें। फिर छाना हुआ मैदा, अखरोट और दूध डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। अब मिश्रण को तैयार किए गए केक टिन में डालें।
- गरम ओवन में 25-30 मिनिट तक बेक करें। फिर तार के रैक पर रख कर ठंडा करें। चकोर टुकड़ों में काट कर परोसें।