New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/026a2687b2e3740231be15c56877aed24687e35c1c48b0d15fc481d44c84195e.jpg)
मुख्य सामग्री | अंडे, टोफू |
क्यूज़ीन | मेक्सिकन |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ऍग ऍन्ड टोफु रोल
- ४ अंडे
- १०० ग्राम टोफू
- ४ तैयार तोरतिया
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़
- २ छोटा चम्मच एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- स्वादानुसार नमक
- १/२(आधा) कप दूध
- ४ छोटा चम्मच टोमाटो कैचप
- ८-१० + सजाने के लिये आईसबर्ग लेटस के पत्ते
- योघर्ट डिप
- सजाने के लिये नाचोज़
- सजाने के लिये माय्क्रो अमरन्त सीड्स
विधि
- प्याज़ को बारीक काटें। एक नॉन स्टिक पैन में ऍक्स्ट्रा वर्ज़िन ऑलिव ऑयल गरम करें, उसमें प्याज़ डालकर बेरंग होने तक भूनें।
- अन्डों को तोडकर एक बाउल में डालें, उसमें कुटी काली मिर्च और नमक डालकर अचछी तरह फेंटें। फिर उसमें दूध डालकर मिलाएँ।
- इस मिश्रण को पैन में डालें। टोफु कद्दुकस करके पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। लगातार चलाते हुए पकाएँ जबतक अन्डों की भुर्जी बन जाए।
- तोरतिया को वर्कटॉप पर रखें, हर तोरतिया पर 1 छोटा चम्मच टॉमेटो केच्चप फैलाएँ, फिर उनपर थोडा अन्डों की भुर्जी रखें, लेट्यूस के पत्तों को दरदरा तोडकर हर तोरतिया पर रखें और रोल करें।
- एक रोल को ऍल्युमिनियम फोय्ल में लपेटें और एक टिफ्फिन बॉक्स मेंरखें, उसके बगल में योघर्ट डिप रखें।
- बचे रोल को आधा करें, उन्हें सर्विंग प्लेट पर रखें, लेट्यूस के पततों और मायक्रो अमरनत सीड्स से सजाएँ और तुरन्त परोसें।