New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/6ff6c5b08656c78949a4ece76e660983fb1d86c320e720f635e4dc57fdee35f3.jpg)
मुख्य सामग्री | अंडे, Quinoa |
क्यूज़ीन | कॉनटिनेंटल |
कोर्स | मुख्य कोर्स अंडे |
तैयारी का समय | १६-२० मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | Select Taste |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ऍग फ्राय्ड क्विनोआ
- २ अंडे
- २ कप Quinoa भिगोकर नमक के साथ पकाया हुआ
- १ बड़ा चमचा ऑलिव आइल
- स्वादानुसार नमक
- ३-४ हरे प्याज़ पत्तियों समेत
- स्वादानुसार कुटी हुई कालीमिर्च
- १ बड़ा चमचा लहसुन
- १०-१२ ताज़े हरे सोया बीन (ऍडमामे)
- स्वास्थ्यवर्द्धक बंदगोभी
- १ स्वास्थ्यवर्द्धक गाजर छिला हुआ
- १ छोटा चम्मच सोय सॉस
- १ छोटा चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ छोटा चम्मच विनेगर
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल गरम करें। दूसरे नॉन स्टिक पैन में 1 कप पानी उबालें।
- पहले पैन में अन्डे तोडकर डालें, नमक डालें और अच्छी तरह मिलाएँ और चलाते हुए पकाएँ जबतक अन्डों की भुर्जी बन जाए। अन्डो को एक बाउल में डालें।
- वही पैन आँच पर रखें (पैन में थोडा तेल बचा रहेगा)। हरे प्याज़ को स्लाइस करके पैन में डालें, साथ में लहसून डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- उबलते पानी में सोया बीन डालकर पूरी तरह पकाएँ। बन्दगोभी को दरदरा काटकर पहले पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- गाजर को इसी पैन में सीधा कद्दुकस करें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- अब क्विनोआ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और पकाएँ जबतक क्विनोआ और सब्ज़ियाँ अच्छी तरह पक जाए।
- फिर नमक, सोया सॉस और कॅस्टर शुगर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। सोया बीन में भी नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- हरे प्याज़ के पत्तों को दरदरा काटकर डालें, साथ में कुटी काली मिर्च और सिर्का और अच्छी तरह मिलाएँ और 3-4 मिनट तक पकाएँ।
- अब इसे सर्विंग प्लेट पर डालें, उसके उपर पके अन्डे और सोया बीन डालकर तुरन्त परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 1654 |
कार्बोहाइड्रेट | 243.4 |
प्रोटीन | 61.2 |
फैट | 48.4 |