New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/d0a654e2c447f18a8472b9f5cb8e20ec6b3d4fc55de058ae20585e0ea708f0b5.jpg)
मुख्य सामग्री | उबले हुए अंडे, प्याज़ |
क्यूज़ीन | दिल्ली |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मसालेदार |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री अंडा चाट
- ६ उबले हुए अंडे छिला हुआ
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक प्याज़ कटा हुआ
- १/२(आधा) स्वास्थ्यवर्द्धक खीरा छिला हुआ
- २-३ हरी मिर्च
- १५ - २० ताज़े पुदीने के पत्ते
- २ बड़े चम्मच ताज़ा हरा धनिया
- स्वादानुसार नमक
- स्वादानुसार चाट मसाला
- ३/४ छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा कुटा हुआ
- २ छोटे चम्मच हरे धनिये-पुदीने की चटनी
- १/४(एक चौथ स्वास्थ्यवर्द्धक लाल शिमला मिर्च
- कुछ लेटस के पत्ते
विधि
- प्याज़ को बारीक काट लें। खीरे को लम्बाई में आधा काट कर स्लाइस कर लें।
- हरी मिर्च, पुदीना और हरा धनिये को भी बारीक काट लें। यह सब एक कटोरे में रखें।
- अंडों को लम्बाई में दो में काटे और अन्दर से ज़र्दी निकाल लें (ज़र्दी को आप टोमाटो सौस के साथ मिक्स कर के सैंडविच में लगायें।
- इस चाट के लिए हमें सिर्फ अंडों की सफेदी चाहिए)।अंडों के सफेद भाग के लम्बे पतले स्लाइस काट लें।
- इसमें नमक, चाट मसाला, कुटा हुआ जीरा, पुदीना- धनीये की चटनी डालें और मिला लें।लाल शिमला मिर्च के पतले स्लाइस काट कर अधा करें।
- अंडों को प्याज़ के कटोरे में डाल दें और थोड़ी सी लाल शिमला मिर्च भी डाल दें। हल्के हाथ से सब मिला दें।
- एक सर्विंग प्लेट में लेटस रखें और इस के ऊपर अंडें की चाट डालें। बची हुई लाल शिमला मिर्च से सजाकर परोसें।
न्यूट्रिशन इन्फो
कैलोरी | 139 |
कार्बोहाइड्रेट | 1.95 |
प्रोटीन | 10.25 |
फैट | 10 |
फाइबर | 0.2 |