New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/f6ce4937544dc94a549385834e00410941e7b2e054531ebb8e516aba51597a83.jpg)
मुख्य सामग्री | अंडे, मैदा |
क्यूज़ीन | कोरियन |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ११-१५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २१-२५ मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री ऍग ब्रेड कोरियन स्टाइल
- ५ अंडे
- १/२(आधा) कप मैदा
- पिघला हुआ मक्खन १ १/२ बड़े चम्मच + लगाने के लिये
- ३ बड़े चम्मच कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ चुटकी नमक
- १ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- कुछ बूंदे वेनीला एसेन्स
- १/२(आधा) कप दूध
विधि
- ऑवन को 200°सेल्सियस तक गरम करें। एक लोफ टिन में कुछ मक्खन लगाएँ।
- एक बाउल में मक्खन, कॅस्टर शुगर, नमक, बेकिंग पावडर, वॅनिल्ला ऍसेन्स, एक अन्डा, मैदा और दूध डालकर अच्छी तरह फेंटकर एक चिकना घोल तैयार करें।
- घोल को तैयार किए टिन में डालें, उसपर एक एक करके बचे अन्डे तोडकर डालें। टिन को गरम ऑवन में रखकर बीस से पच्चीस मिनटों तक बेक करें। फिर परोसें।