New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/4b37c6a3567ffef0e900a6490c069771ada5e3381bb7718ff05987945a1db8e0.jpg)
| मुख्य सामग्री | चॉकलेट स्पौंज केक, कन्डेंस्ड मिल्क | 
| क्यूज़ीन | अमेरिकन | 
| कोर्स | डेसर्ट | 
| तैयारी का समय | ११-१५ मिनट | 
| खाना पकाने के समय | ११-१५ मिनट | 
| सर्विंग्स | ४ | 
| स्वाद | मीठा | 
| खाना पकाने का स्तर | निम्न | 
| अन्य | शाकाहारी | 
सामग्री डुलशे डेलेक केक विद ऑरेन्ज़
- इन्च चॉकलेट स्पौंज केक
- १ टिन कन्डेंस्ड मिल्क 3 घन्टों तक उबलते पानी में पका हुआ
- २ संतरे
- ५० ग्राम मक्खन
- १०० एम एल ताज़ी क्रीम
- ३० ग्राम ब्राउन शुगर
विधि
- केक को स्लाइस करें। एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन पिघालें और केक के स्लाइसों को पकाएँ जबतक वे सुनहरे हो जाए।
- एक बाउल में ½ कप कॅरामलायज़्ड कन्डेन्ड्् मिल्क या डुलशे डेलेक डालें, फिर उसमें डालें ताज़ी क्रीम और अच्छी तरह फेंटें। सॉस तैयार है।
- इसे अब केक के स्लाइसों पर फैलाएँ। एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में ब्राउन शुगर गरम करें, उसमें 2-3 बड़े चम्मच पानी, 1-2 छोटे चम्मच छिले सन्तरों का रस डालें।
- जब मिश्रण गाढा होने लगे तब बचे हुए सन्तरे के स्लाइस डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक तेज़ आँच पर पकाएँ या जबतक मिश्रण और गाढा हो जाए।
- केक के स्लाइसों को सर्विंग प्लेट पर रखें, उनपर सन्तरे का मिश्रण फैलाएँ और परोसें।