New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/16eb8b9dc1c79968554a07b4f9a8fa2c48c9ce893c2d24fb9965e5e899ac14b9.jpg)
मुख्य सामग्री | काजू, आलमंड/बादाम |
क्यूज़ीन | उत्तर प्रदेश |
कोर्स | नाश्ता |
तैयारी का समय | २६-३० मिनट |
खाना पकाने के समय | १६-२० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | मध्यम |
अन्य | शाकाहारी |
सामग्री ड्राय फ्रुट कचौरी
- ३ बड़े चम्मच काजू कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच आलमंड/बादाम कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच अखरोट कटा हुआ
- २ बड़े चम्मच पिस्ते
- १/२(आधा) छोटा चम्मच घी
- १ कप खोवा / मावा
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इलाइची का पावडर
- थोड़ी सी पंकड़ियाँ केसर
- ४ बड़े चम्मच चीनी
- तलने के लिए घी
- आटे के लिए
- ५०० ग्राम मैदा
- ७० ग्राम घी
विधि
- एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें काजू, बदाम, अखरोट, पीस्ता डालकर 2 मिनट तक भूनें। फिर खोआ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- पैन को आँच पर से उतारें और उसमें छोटी इलायची पावडर, केसर और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- मैदा में घी मिलाएँ और आवश्यकतानुसार पानी डालकर सख्त लोई गूंदे।लोई के छोटे हिस्से बनाकर उनके गोले बनाएँ। उनमें मेवे का मिश्रण भरें और कचौरी का आकार दें।
- एक गहरे पैन में आवश्यकतानुसार घी गरम करें और उसमें कचौरी सुनहरे होने तक तलें। घी में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। गरमागरम परोसें।