New Update
/sanjeev-kapoor-hindi/media/post_banners/51a9130ae3b0576d522ab0dec92042053ff955762a637b6018db3abcb1c102a3.jpg)
मुख्य सामग्री | कोको पावडर, मैदा |
क्यूज़ीन | फ्यूज़न |
कोर्स | ब्रेड |
तैयारी का समय | ०-५ मिनट |
खाना पकाने के समय | २६-३० मिनट |
सर्विंग्स | ४ |
स्वाद | मीठा |
खाना पकाने का स्तर | निम्न |
अन्य | मांसाहारी |
सामग्री डबल चॉकोलेट ज़ुकिनी ब्रेड
- १/२(आधा) कप कोको पावडर
- १ कप + छिड मैदा
- ३/४ कप डार्क चॉकोलेट चिप्स
- १/४ कप + ल ऑइल
- १/२(आधा) छोटा चम्मच खाने का सोडा/ मीठा सोडा
- ३/४ छोटा चम्मच बेकिंग पावडर
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच नमक
- १/२(आधा) छोटा चम्मच इन्सटेंट कॉफी पावडर
- २ अंडे
- १/४(एक चौथ छोटा चम्मच दही
- १/२(आधा) कप कैस्टर शुगर / बारीक चीनी
- १ छोटा चम्मच वेनीला एसेन्स
विधि
- ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। एक लोफ टिन पर थोडा तेल लगाएँ और फिर थोडा मैदा छिडकें। ज़ुकिनि को एक ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें ताकि उनका अधिक पानी सोख जाए।
- एक बाउल में मैदा, कोको पावडर, बेकिंग सोडा, बेकिंग पावडर, नमक, कॉफी पावडर और चॉकोलेट चिप्स डालकर मिलाएँ।
- एक दूसरे बाउल में अन्डे, तेल, दहि, चीनी और वॅनिल्ला ऍसेन्स डालकर फेंटें जबतक मिश्रण हल्का होकर फुल जाए। फिर उसमें मैदे का मिश्रण डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब ज़ुकिनि डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
- इस मिश्रण को अब तैयार किये टिन में डालें और गरम ऑवन में रख कर पैंतालिस से पच्चास मिनट तक बेक करें। ऑवन में से बाहर निकालकर ठंडा होने दें। फिर स्लाइस करके परोसें।